नैनीताल - भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई मार्गों पर यातायात पूरी तरह बंद, पुलिस प्रशासन ने की यह अपील 
 

 | 
नैनीताल - भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई मार्गों पर यातायात पूरी तरह बंद, पुलिस प्रशासन ने की यह अपील 

नैनीताल  – उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश से जनपद नैनीताल के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। पहाड़ियों से मलबा गिरने और नालों के जलस्तर के अत्यधिक बढ़ने से आम जनजीवन पर असर पड़ा है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

बंद मार्गों की स्थिति इस प्रकार है –
❌ रामनगर-धनगढ़ी मार्ग: धनगढ़ी क्षेत्र में जलभराव के कारण यह मार्ग पूरी तरह बंद है।
❌ क्वारब मार्ग: मालवा आने से यह रास्ता अवरुद्ध हो गया है, आवागमन संभव नहीं है।
❌ चोरगलिया – सूर्यनाला व शेरनाला मार्ग: दोनों नालों में जलस्तर अत्यधिक होने के कारण यातायात रोका गया है।
❌ रूसी बायपास-1: मलवा गिरने से यह बाईपास मार्ग भी बंद है।

प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सभी संबंधित टीमें मौके पर तैनात हैं। मार्गों को खोलने का कार्य जारी है और स्थिति सामान्य होते ही यात्रियों को सूचित किया जाएगा।
प्रशासन ने निवेदन किया है कि जब तक मौसम में सुधार न हो, तब तक लोग अनावश्यक यात्रा से बचें। केवल अति आवश्यक स्थिति में ही यात्रा की योजना बनाएं और पहले मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य लें।
 

WhatsApp Group Join Now