नैनीताल - सीएम धामी की मॉर्निंग वॉक, चाय की चुस्कियों के साथ जनता से की बातचीत, लिया इन विकास कार्यों का जायजा

 | 
नैनीताल - सीएम धामी की मॉर्निंग वॉक, चाय की चुस्कियों के साथ जनता से की बातचीत, लिया इन विकास कार्यों का जायजा

नैनीताल - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार सुबह नैनीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान आम नागरिकों, पर्यटकों और स्कूली छात्रों से मुलाकात की। सीएम धामी एटीआई से पंत पार्क तक पैदल पहुंचे और रास्ते में लोगों का हाल-चाल जाना। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।


पंत पार्क पहुंचकर मुख्यमंत्री ने नयना देवी मंदिर के नव-निर्मित गेट का निरीक्षण किया और कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मानसखंड मिशन के तहत मंदिर परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया कि मंदिर को भव्य स्वरूप देने के लिए 11 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिनसे कई महत्वपूर्ण कार्य तेजी से चल रहे हैं।

सीएम धामी ने डीएसए मैदान के सुधार, बलिया नाला एवं ठंडी सड़क क्षेत्र में भूस्खलन सुरक्षा कार्यों की जानकारी भी अधिकारियों से ली। उन्होंने संबंधित विभागों को सभी कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश दिए। वहीं पंत पार्क में मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों के साथ चाय की चुस्कियाँ लेते हुए जनसंवाद किया। उन्होंने कहा कि ठंड बढ़ने के मद्देनज़र सभी रैन बसेरों में आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर सीएससी चन्द्र शेखर रावत, जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, डीएम ललित मोहन रयाल, एसएसपी मंजुनाथ टीसी, एसडीएम नवाजिश खलिख सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

null


 

WhatsApp Group Join Now