नैनीताल - भाजयुमो पूर्व जिला महामंत्री को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, पुलिस ने किशोरी के साथ यहां पकड़ा 

 | 
नैनीताल - भाजयुमो पूर्व जिला महामंत्री को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, पुलिस ने किशोरी के साथ यहां पकड़ा 

नैनीताल - भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व जिला महामंत्री और भाजपा नेता को एक 16 वर्षीय किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला 8 अक्टूबर का है, जब पीड़िता की मां ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी देव सिंह बगड़वाल किशोरी को हरिद्वार ले गया था। मोबाइल लोकेशन और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया।

 

एसआई आशा बिष्ट के नेतृत्व में जांच के बाद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now