नैनीताल - सट्टे के जाल में फंसा 17 वर्षीय किशोर, जहर खाकर दी जान, मौत से पहले का वीडियो वायरल

 | 
नैनीताल - सट्टे के जाल में फंसा 17 वर्षीय किशोर, जहर खाकर दी जान, मौत से पहले का वीडियो वायरल

नैनीताल - जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में सट्टे और पैसों के लेनदेन के विवाद ने एक किशोर की जिंदगी छीन ली। कोटाबाग निवासी 17 वर्षीय जगदीश ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिवार में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशोर सट्टे से जुड़े लेनदेन को लेकर लंबे समय से मानसिक दबाव में था। इसी तनाव के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना के बाद उसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे उसने मौत से पहले रिकॉर्ड किया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सट्टे के जाल में फंसाकर उनके बेटे को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिसके कारण उसने अपनी जान दे दी। परिवार ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
वहीं, कालाढूंगी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now