हल्द्वानी - Mahindra की XUV 9e और BE 6 कार बजरंग मोटर्स में हुई लॉन्च, बच्चों से बुजुर्गों तक के लिए सेफ्टी में है फिट

हल्द्वानी - महिंद्रा की दो नई इलेक्ट्रिक कारें, XUV 9e और BE 6, Bharat NCAP (BNCAP) क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल कर चुकी हैं। यह रेटिंग इन कारों को भारतीय सड़कों पर सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक वाहनों में से एक बनाती है। रामपुर रोड स्थित हल्द्वानी में महिंद्रा के बजरंग मोटर्स, हल्द्वानी (Mahindra Bajrang Motors Haldwani) में इन कारों को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया है, जिसका अनावरण कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने किया। बजरंग मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय अग्रवाल (गोलू) ने बताया कि इन कारों में कई उन्नत सुरक्षा फीचर्स हैं, जो BNCAP क्रैश टेस्ट के मानकों पर पूरी तरह खरे उतरे हैं।

Mahindra XUV 9e ने वयस्क सुरक्षा (Adult Occupant Protection) में 32 में से 32 पॉइंट्स और बच्चे की सुरक्षा (Child Occupant Protection) में 49 में से 45 पॉइंट्स हासिल किए हैं। वहीं Mahindra BE 6 ने वयस्क सुरक्षा में 32 में से 31.97 पॉइंट्स और बच्चे की सुरक्षा में 49 में से 45 पॉइंट्स प्राप्त किए हैं।

इन उत्कृष्ट परिणामों के साथ, महिंद्रा की XUV 9e और BE 6 दोनों कारें भारत में सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक वाहनों में शामिल हो गई हैं। इन कारों को उन्नत सुरक्षा फीचर्स से लैस किया गया है, जो उन्हें और भी विश्वसनीय और सुरक्षित बनाते हैं। यह कदम महिंद्रा की इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में मजबूत पकड़ और ग्राहकों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस दौरान बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी कांग्रेस नेता राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी सहित कार लॉंचिंग के दौरान दर्जनों लोग मौजूद रहे।