हल्द्वानी - जागरण उत्सव आयोजन में कुमाऊं गौरव सम्मान से नवाजे गए, एलएससी निदेशक अभिषेक अग्रवाल
हल्द्वानी - दैनिक जागरण की हल्द्वानी यूनिट के 23वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को रामपुर रोड स्थित विंटेज गार्डन में भव्य ‘जागरण उत्सव’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में एलएससी के निदेशक अभिषेक अग्रवाल को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘कुमाऊं गौरव सम्मान’ से नवाजा गया। उनकी अनुपस्थिति में यह सम्मान उनके भाई सौरभ अग्रवाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों ग्रहण किया।
समारोह में दैनिक जागरण समूह के निदेशक संदीप गुप्त, हल्द्वानी यूनिट के महाप्रबंधक डॉ. राघवेंद्र चड्ढा, समाचार संपादक विजय यादव सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर सम्मान समारोह के साथ-साथ सामाजिक एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श भी किया गया। ‘जागरण उत्सव’ में क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उनके योगदान को सराहा गया।
