Kumaon News - मातृभूमि की रक्षा करते हुए 24 साल के कमल शहीद, परिजनों का हुआ रो-रोकर बुरा हाल 

 | 

Kumaon News - उत्तराखंड के कुमाऊं से एक दुःखद खबर सामने आ रही है, अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर तहसील के चनौदा, बूंगा निवासी कमल सिंह भाकुनी मणिपुर में शहीद हो गए। जानकारी के अनुसार मणिपुर में तैनात 16 कुमाऊं रेजीमेंट के 24 वर्षीय सैनिक कमल सिंह भाकुनी को ड्यूटी के दौरान संदिग्ध हालात में गोली लग गई। इस घटना में वह शहीद हो गए। वह चार साल पहले ही भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। 25 दिन पूर्व ही वह अवकाश के बाद ड्यूटी पर लौटे थे।


शहीद कमल के पिता चंदन सिंह भाकुनी गांव में ही खेती-बाड़ी का काम करते हैं जबकि माता दीपा भाकुनी गृहणी हैं। उनका बड़ा भाई प्रदीप भाकुनी भी सेना में है। बताया जा रहा है शहीद जवान कमल सिंह भाकुनी का पार्थिव शरीर बुधवार यानी आज उनके घर पहुंचेगा। बताया जा रहा है उन्हें संदिग्ध हालात में गोली लगी थी। गोली कैसे लगी, इसकी स्पष्ट जानकारी किसी को नहीं है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Tags - Kumaon Regiment Kamal Singh Bhakuni Shaheed, कुमाऊँ रेजिमेंट कमल सिंह भाकुनी शहीद, Martyrs Kamal Singh Bhakuni Someswar, Almora  Martyrs Kamal Singh, चनौदा, बूंगा निवासी कमल सिंह भाकुनी मणिपुर में शहीद, Uttarakhand Latest News, उत्तराखंड का जवान मणिपुर में शहीद, अल्मोड़ा के कमल सिंह गोली लगने से शहीद 

WhatsApp Group Join Now