Kumaon Crime - यहां एनएच किनारे मिला युवती का शव मिलने से मची सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस, फोरेंसिक जांच जारी

 | 
Kumaon Crime - यहां एनएच किनारे मिला युवती का शव मिलने से मची सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस, फोरेंसिक जांच जारी

Kumaon Crime - काशीपुर थाना क्षेत्र के धनोरी में नेशनल हाईवे किनारे एक युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए युवती की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पुलिस के अनुसार, शव की पहचान के साथ ही युवती की मौत के कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस की जांच जारी है और युवती की पहचान होने के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों के सामने आने की उम्मीद है।

WhatsApp Group Join Now