Kumaon Crime - कोहराम, सात जन्मों तक साथ जीने की कसमें महज साढ़े छह महीनों में ही टूट गई, दंपति ने लगाई फांसी 

 | 
Kumaon Crime - कोहराम, सात जन्मों तक साथ जीने की कसमें महज साढ़े छह महीनों में ही टूट गई, दंपति ने लगाई फांसी 

Kumaon Crime - उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल से एक बेहद दुःखद खबर सामने आ रही है, सात जन्मों तक साथ निभाने की रश्में चंद महीनों में ही टूट गयी, अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में ताड़ीखेत ब्लॉक के खुशालकोट गांव में नवविवाहित दंपत्ति संदिग्ध हालात में फंदे से लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों के शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय रानीखेत भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का पता चल सकेगा।


मां ने देखा तो हुई बेहोश - 
मंगलवार दोपहर खुशालकोट निवासी देवकी देवी घर लौटीं और उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद पाया। काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने दरवाजा खोला तो उनके होश उड़ गए। बेटा कमल सिंह नेगी (31) और उसकी पत्नी सरिता नेगी (24) फंदे पर लटके थे। देवकी के शोर मचाने पर गांव वाले मौके पर पहुंचे। जवान बेटे और बहू की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। देवकी देवी बेटे और बहू को बार-बार पुकार कर बेहोश हो जा रही है।

 

29 अप्रैल को बंधे थे परिणय सूत्र में - 
अल्मोड़ा के ताड़ीखेत ब्लॉक के खुशालकोट निवासी कमल सिंह नेगी से नैनीताल जिले के सिमलखा की सरिता जलाल का विवाह 29 अप्रैल 2024 को हुआ था। सात जन्मों का साथ महज साढ़े छह महीनों में ही छूट गया। दिवाली पर कमल सिंह लुधियाना से घर लौटा था। वह एक होटल में नौकरी करता था, जबकि सरिता गृहिणी थी। 
 

नायब तहसीलदार रानीखेत प्रियंका घनसेला ने बताया की नवविवाहित जोड़े के संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटके होने की सूचना मिली थी। किन परिस्थितियों में ऐसा हुआ है इसकी जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय रानीखेत भेजा गया है।

WhatsApp Group Join Now