Kumaon Crime - कार चालक ने 17 वर्षीय नाबालिक से लिया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी 
 

 | 

Kumaon Crime - उत्तराखंड में महिला अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, अब उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में एक कार चालक ने अपने ही मालिक की 17 वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म किया है। उससे मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध के दर्ज किया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सितारगंज के एक गांव में उसके भाई और पुत्र की दुकान है। दोनों यहीं सितारगंज के गांव में ही रहते हैं। 

25 मई को उनकी 17 वर्षीय पुत्री घूमने के लिए सितारगंज आई थी। शहर के वार्ड नंबर 2 निवासी विशाल कौशल (साहिल) उसके भाई का चालक है। 31 मई की दोपहर को चालक विशाल उनकी पुत्री को घुमाने के लिए अपने घर ले गया। घर ले जाकर विशाल ने उनकी पुत्री से मारपीट की और दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी वीडियो भी बना ली। चालक विशाल और उसके पिता अनिल ने उनकी पुत्री का मानसिक उत्पीड़न करते हुए उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

सीओ सितारगंज बीएस धौनी ने बताया की किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे घर भेज दिया। पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई रही है। 

WhatsApp Group Join Now
News Hub