Kumaon Crime - यहां फंदे में लटकी मिली 11वीं की छात्रा, सॉरी लव यू मम्मी लिखकर छोड़ा यह सुसाइड नोट 

 | 
Kumaon Crime - यहां फंदे में लटकी मिली 11वीं की छात्रा, सॉरी लव यू मम्मी लिखकर छोड़ा यह सुसाइड नोट 

रुद्रपुर (उत्तराखंड) - रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में शनिवार शाम एक हंसती-खेलती ज़िंदगी ने खुद को मौत के हवाले कर दिया। 17 वर्षीय छात्रा प्रियांशी, जो 11वीं कक्षा में पढ़ती थी, घर के कमरे में फंदे से लटकी मिली। घटना के वक्त उसकी मां पार्लर पर थीं और छोटी बहन पास ही खेल रही थी। छोटी बहन के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा और अंदर का दृश्य देख दहल उठे।

"सॉरी मम्मी... लव यू मम्मी" - 
छात्रा के कमरे से मिला सुसाइड नोट भावुक कर देने वाला था। उसमें लिखा था, "सॉरी मम्मी, मैं ये कदम अपनी मर्जी से उठा रही हूं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। लव यू मम्मी।" इस एक पंक्ति ने मां की दुनिया उजाड़ दी। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मां-बेटियों की थी छोटी सी दुनिया - 
मूल रूप से रामपुर जिले के गांव कपनेटी की रहने वाली गीता देवी ट्रांजिट कैंप में अपनी दो बेटियों के साथ रहती थीं। वह पार्टनरशिप में एक ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। बड़ी बेटी प्रियांशी पढ़ाई में होशियार थी, जबकि छोटी बहन अभी 11 साल की है। शनिवार को जब मां काम पर थीं और छोटी बेटी घर लौटी, तो दरवाजा बंद पाया। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर शोर मचाया गया। जब दरवाजा तोड़ा गया, तो प्रियांशी फंदे से झूल रही थी।

पुलिस ने कहा – जांच जारी है - 
थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और सुसाइड नोट को जांच में शामिल किया गया है। अभी तक आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। परिजनों की ओर से भी किसी पर शक नहीं जताया गया है।


नोट - यह घटना एक बार फिर यह सोचने को मजबूर करती है कि आज का युवा किस मानसिक दबाव से गुजर रहा है। माता-पिता और शिक्षकों को चाहिए कि वे बच्चों से संवाद करें, उनकी भावनाओं को समझें और समय रहते मानसिक समर्थन दें। मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं? किसी से बात करें। आत्महत्या किसी भी समस्या का हल नहीं होता है।

WhatsApp Group Join Now