कालाढूंगी - नैनीताल की टीम बनी उत्तराखंड की राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता चैंपियन, युवा प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम 

 | 
कालाढूंगी - नैनीताल की टीम बनी उत्तराखंड की राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता चैंपियन, युवा प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम 

नैनीताल - जिले के कालाढूंगी अंतर्गत चकलुवा स्थित राजकीय जूनियर हाईस्कूल देवीपुरा के खेल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आज भव्य और रोमांचक समापन हुआ। मैदान पर चले कड़े संघर्ष और शानदार खेल कौशल के दम पर नैनीताल जिले की टीम ने बाजी मारते हुए उत्तराखंड की खो-खो चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। भगवती शाह स्पोर्ट्स क्लब और राज्य खो-खो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस दो दिवसीय खेल महाकुंभ में प्रदेश भर के विभिन्न जनपदों से आई टीमों और युवा प्रतिभाओं ने अपना दमखम और खेल कौशल दिखाया।

​प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हल्द्वानी के मेयर गजराज बिष्ट और विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता नीरज तिवारी मौजूद रहे। साथ ही उत्तराखंड खो-खो एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र भूटियानी और सचिव रजत शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने मैदान पर पहुंचकर दोनों वर्गों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, उनका उत्साहवर्धन किया और जीवन में अनुशासन तथा सच्ची खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। फाइनल मुकाबले में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सुरेंद्र भूटियानी  अध्यक्ष (खो-खो फेडरेशन, उत्तराखंड) रजत शर्मा, (सचिव, खो खो फेडरेशन उत्तराखंड), गजराज बिष्ट, मेयर (हल्द्वानी), नीरज तिवारी (कांग्रेस नेता), राजेंद्र नेगी (कोच), मनमोहन बसेरा (कोच), राजेश बिष्ट (कोच),राहुल कुमटिया​ (कोच), नीलेश कुमटिया (आयोजक), युवराज नेगी, कप्तान (नैनीताल बालक टीम), हिना बिष्ट, कप्तान (नैनीताल बालिका टीम), प्रताप बिष्ट, पंकज नेगी, मुदित कुमटिया, सागर नेगी, विशाल कुमटिया, रजत कुमटिया, सिद्धार्थ कुमटिया, वंश कुमार, जतिन जलाल, कुनाल, छाया ,निहारिका, टैक सिंह राणा , विप्लव कुमार, सौरभ सनवाल, अजय बचकेती, मनीष गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now