उत्तराखंड - जुलूस के दौरान यहां हुआ जबरदस्त बवाल, पुलिस पर पथराव गाड़ी का शीशा तोडा, एक सिपाही घायल 
 

 | 
उत्तराखंड - जुलूस के दौरान यहां हुआ जबरदस्त बवाल, पुलिस पर पथराव गाड़ी का शीशा तोडा, एक सिपाही घायल 

काशीपुर - उत्तराखंड के काशीपुर शहर में रविवार देर रात को उस समय तनाव फैल गया जब मोहल्ला अल्ली खां में एक जुलूस के दौरान बवाल हो गया। जानकारी के अनुसार, मुस्लिम समाज के सैकड़ों युवक बिना प्रशासनिक अनुमति के जुलूस निकाल रहे थे, तभी अचानक हालात बिगड़ गए और उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया जिससे गाड़ी का शीशा तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने की कोशिश की, लेकिन उग्र भीड़ ने पुलिस की बात मानने से इनकार कर दिया। इसी दौरान उपद्रवियों द्वारा किए गए पथराव में पुलिस वाहन के शीशे टूट गए और एक सिपाही घायल हो गया। स्थिति बिगड़ती देख अधिकारियों ने अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया। सीओ दीपक सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया, जिसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई।

तनावपूर्ण शांति, भारी पुलिस बल तैनात - 
फिलहाल मोहल्ला अल्ली खां में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों से अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाकर तैनात किया गया है। एसपी अभय सिंह ने जानकारी दी कि जुलूस की कोई प्रशासनिक अनुमति नहीं ली गई थी। उन्होंने बताया कि जुलूस निकालने वाले नदीम अख्तर नामक व्यक्ति की भूमिका की जांच की जा रही है।

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई - 
एसपी अभय सिंह ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पुलिस उपद्रवियों की पहचान कर रही है और वीडियो फुटेज के आधार पर गिरफ्तारियां शुरू हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के कठघरे में लाया जाएगा।

 

 

WhatsApp Group Join Now