हल्द्वानी - शहर में ‘हांडा बैंगल्स’ का भव्य शुभारंभ, अक्षय तृतीया पर शुरू हुआ 24 कैरेट गोल्ड पत्रा ज्वेलरी का नया शोरूम
हल्द्वानी - शहर के बरेली रोड स्थित अब्दुल्ला बिल्डिंग के पास ‘हांडा बैंगल्स’ नाम से एक नए ज्वैलरी शोरूम का शुभारंभ अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर आरडी गुप्ता, अंजली गुप्ता और राजकुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। नए शोरूम में ग्राहकों को 24 कैरेट गोल्ड पत्रा ज्वेलरी का आकर्षक और विशेष कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है। प्रतिष्ठान स्वामी के अनुसार, यह स्टोर पारंपरिक कला और आधुनिक डिज़ाइनों का अनूठा संगम प्रस्तुत करता है, जहां हर आभूषण में बारीकी और सांस्कृतिक झलक देखने को मिलती है।
आयोजन से जुड़े डॉ. गौरव गुप्ता ने बताया कि ‘हांडा बैंगल्स’ का उद्देश्य सिर्फ आभूषणों की बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्राहकों के साथ विश्वास और दीर्घकालिक संबंध स्थापित करना भी है। उन्होंने कहा कि शुद्धता, उत्कृष्ट डिज़ाइन और भरोसेमंद खरीदारी की तलाश करने वाले ग्राहकों के लिए यह शोरूम एक बेहतर विकल्प साबित होगा।
शुभारंभ समारोह में कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत सहित कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रदीप बिष्ट, प्रमोद अग्रवाल, सुबोध कुमार मिश्रा, मनोज गुप्ता, राकेश रस्तोगी, जितेन्द्र गुप्ता और गोपाल गुप्ता समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
