हल्द्वानी - कुमाऊं को रेलवे की नई सौगात, 20 जून से लालकुआं- प्रयागराज साप्ताहिक ट्रेन होगी शुरू, जानिए टाइम टेबल

हल्द्वानी - कुमाऊं वासियों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में लालकुआं से प्रयागराज के लिए सीधी रेल सेवा की शुरुआत 20 जून से होने जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए नैनीताल-उधम सिंह नगर से सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बताया कि यह नई साप्ताहिक ट्रेन हर शुक्रवार को लालकुआं से प्रयागराज के लिए रवाना होगी, जबकि हर बृहस्पतिवार को प्रयागराज से लालकुआं आएगी।

उन्होंने बताया कि यह ट्रेन बरेली, कासगंज, फर्रुखाबाद और कानपुर होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी। अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताते हुए कहा कि वह लंबे समय से इस रेल सेवा के लिए प्रयासरत थे और अब जाकर यह मांग पूरी हुई है।

सांसद भट्ट ने बताया कि प्रयागराज दर्शन के लिए जाने वाले कुमाऊंवासियों को इस सेवा से सुविधा मिलेगी, वहीं उत्तर प्रदेश से आने वाले श्रद्धालु भी इस ट्रेन के माध्यम से कुमाऊं मंडल के धार्मिक स्थलों तक आसानी से पहुंच सकेंगे।
ट्रेन संख्या: 04117/04118 प्रयागराज–लालकुआं–प्रयागराज स्पेशल -
लालकुआं से प्रयागराज (04118)
प्रस्थान: हर शुक्रवार दोपहर 2:50 बजे लालकुआं से
किच्छा: 3:15 बजे
बहेड़ी: 3:35 बजे
इज्जतनगर: 4:25 बजे
बरेली सिटी: 4:55 बजे
बरेली जंक्शन: 5:15 बजे
बदायूं: 6:05 बजे
कासगंज: 7:10 बजे
फर्रुखाबाद: 9:05 बजे
कन्नौज: 10:10 बजे
कानपुर सेंट्रल: 11:35 बजे
फतेहपुर: शनिवार रात 12:58 बजे
प्रयागराज आगमन: शनिवार सुबह 4:30 बजे
कुल यात्रा समय: 13 घंटे 40 मिनट
प्रयागराज से लालकुआं (04117)
प्रस्थान: हर गुरुवार रात 11:30 बजे प्रयागराज से
फतेहपुर: शुक्रवार रात 1:00 बजे
कानपुर सेंट्रल: रात 3:35 बजे
कन्नौज: सुबह 4:50 बजे
फर्रुखाबाद: सुबह 6:00 बजे
कासगंज: सुबह 8:00 बजे
बदायूं: सुबह 8:55 बजे
बरेली जंक्शन: सुबह 9:55 बजे
बरेली सिटी: सुबह 10:15 बजे
इज्जतनगर: सुबह 10:35 बजे
बहेड़ी: सुबह 11:25 बजे
किच्छा: सुबह 11:42 बजे
लालकुआं आगमन: दोपहर 12:45 बजे
कुल यात्रा समय: 13 घंटे 15 मिनट