हल्द्वानी - नैनीताल पुलिस की बड़ी कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरों संग शातिर आदिब और राजवीर दो चोर गिरफ्तार

 | 
हल्द्वानी - नैनीताल पुलिस की बड़ी कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरों संग शातिर आदिब और राजवीर दो चोर गिरफ्तार

हल्द्वानी - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस ने चोरी के दो बड़े मामलों का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से करीब 22 तोला सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। इन चोरों ने हाल ही में लालकुआं और मुखानी क्षेत्र के बंद घरों में सेंधमारी की थी। 13 मार्च 2025 को मुखानी निवासी मनोज पाठक ने अपने घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर जेवरात और ₹20,000 नकद चोरी कर लिए गए थे। इसी तरह लालकुआं क्षेत्र में भी एक अन्य चोरी की घटना दर्ज की गई थी।

मामलों की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के आदेश पर एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र, सीओ नितिन लोहनी, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन सिंह राणा व थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश जोशी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थलों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तैनात किए।

गिरफ्तारी और पूछताछ - 
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों को काली मंदिर पुल, गदरपुर के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनकी पहचान आबिद हुसैन (38 वर्ष) और राजवीर सिंह (28 वर्ष) के रूप में हुई, दोनों निवासी डोंगपुरी, थाना गदरपुर, जिला ऊधम सिंह नगर हैं।

आबिद के पास से दो झुमके और एक पेंडल, जबकि राजवीर के पास से सोने की चेन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और चोरी का माल स्मैक खरीदने में इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने यह भी स्वीकारा कि चोरी का बचा हुआ माल काली मंदिर पुल के नीचे एक पिलर में छिपा दिया था, जिसे पुलिस ने उनकी निशानदेही पर बरामद किया।

बरामदगी का विवरण - 
थाना मुखानी से संबंधित: 14 तोला सोने के जेवरात – हार, मंगलसूत्र, नथ, कंगन, अंगूठी, झुमके, मांगटीका, पायल आदि
थाना लालकुआं से संबंधित: 8 तोला सोने के जेवरात – रानी हार, चेन, पेंडल, नथ, ब्रेसलेट आदि

आपराधिक इतिहास - 
मुख्य आरोपी आबिद हुसैन पर पहले से ही हल्द्वानी और वनभूलपुरा में कई चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अन्य जिलों और राज्यों से भी उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।

WhatsApp Group Join Now