हल्द्वानी - यतिन पांडे बने कुमाऊं विश्वविद्यालय के छात्र महासंघ अध्यक्ष, ABVP से बगावत कर MBPG से दर्ज की थी बड़ी जीत 

 | 
हल्द्वानी - यतिन पांडे बने कुमाऊं विश्वविद्यालय के छात्र महासंघ अध्यक्ष, ABVP से बगावत कर MBPG से दर्ज की थी बड़ी जीत 

हल्द्वानी - एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर 805 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज करने वाले यतिन पांडे अब कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र महासंघ के अध्यक्ष बने हैं। उनके निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की जानकारी सामने आने के बाद समर्थकों और छात्र-छात्राओं में उत्साह है। एमबीपीजी कॉलेज में हुए छात्रसंघ चुनाव में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए यतिन पांडे ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी करन सिंह डोभाल को 805 मतों के अंतर से हराया। चुनाव परिणाम के अनुसार यतिन पांडे एमबीपीजी कॉलेज के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि निर्वाचित हुए।

 

यतिन पांडे के चुनाव मैदान में उतरने को लेकर भी छात्र राजनीति में चर्चा रही। नामांकन के दौरान विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए यतिन पांडे समेत तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। यतिन पांडे इससे पहले भी छात्र मुद्दों को लेकर सक्रिय रहे हैं। अगस्त 2026 में एमबीपीजी कॉलेज में एबीवीपी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का नेतृत्व भी उन्होंने किया था। यतिन पांडे कट्टर हिंदूवादी नेता विपिन पांडे के भतीजे हैं। 


एमबीपीजी कॉलेज में हुए चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल अध्यक्ष चुने गए, जबकि यतिन पांडे विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर निर्वाचित हुए। परिणाम घोषित होने के बाद कॉलेज प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने विजयी प्रत्याशियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। यतिन पांडे के छात्र महासंघ अध्यक्ष बनने की खबर से उनके समर्थकों और युवाओं में खुशी का माहौल है। समर्थकों ने इसे छात्र राजनीति में उनकी सक्रियता और एमबीपीजी से मिली बड़ी जीत का परिणाम बताया।

 

WhatsApp Group Join Now