हल्द्वानी - फेसबुक पर प्यार चढ़ा परवान, रचाई शादी फिर पति को वीडियो कॉल कर महिला ने दे दी जान

 | 

हल्द्वानी - आजकल प्यार शादी और फिर जान दे देना यह किस्से अब आम हो चले हैं, प्यार के खातिर लोग अपनी जिंदगी को भी ख़त्म करने पर नहीं चूकते हैं ऐसा ही एक मामला हल्द्वानी से आया है जहाँ युवक-युवती के बीच पहले तो फेसबुक पर बात शुरू हुई। फिर दोनों में प्यार हुआ तो दोनों हमसफर बन गए। एक साल पहले दोनों ने शादी भी कर ली। पति लंदन में नौकरी करने चला गया तो तकरार और बढ़ गई। शुक्रवार को महिला ने पति को वीडियो कॉल करने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी।


पुलिस के अनुसार, मूलरूप से ज्योलीकोट की रहने वाली सबीना ने कुछ वर्ष पूर्व क्रिश्चियन धर्म अपना लिया था। फेसबुक पर चैटिंग के दौरान 44 वर्षीय सबीना की मुलाकात गोवा निवासी जोस डिकोस्टा से हुई। जोस लंदन की एक बेकरी में काम करता है और वहीं रहता है। करीब एक साल पहले दोनों के स्वजन मिले और फिर जोस डिकोस्टा ने हल्द्वानी आकर सबीना से शादी कर ली।


दो महीने पहले जोस वापस लंदन चला गया। लंदन जाने के लिए सबीना भी वीजा के लिए प्रयास कर रही थी। पति-पत्नी वीडियो कॉल पर अक्सर बात किया करते थे। दोनों के बीच झगड़े भी आम हो चुके थे। शुक्रवार की रात सबीना ने जोस को फोन किया। इसके बाद वह कमरे में चली गई और पंखे पर दुपट्टे का फंदा बनाकर जान दे दी। फोन नहीं उठाने पर जोस ने पास ही रहने वाली सबीना की बहन को फोन किया। बहन घर गई तो अंदर से दरवाजा बंद था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो सबीना फंदे पर लटकी थी। उसे डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

WhatsApp Group Join Now
News Hub