हल्द्वानी - महिला के घर घुसकर पड़ोसी युवक सलीक अली पर दुष्कर्म और जान से मारने का आरोप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 | 
हल्द्वानी - महिला के घर घुसकर पड़ोसी युवक सलीक अली पर दुष्कर्म और जान से मारने का आरोप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी - नैनीताल जिले के हल्द्वानी के डहरिया क्षेत्र स्थित नीलांचल कॉलोनी फेस-6 में एक महिला ने पड़ोसी युवक पर घर में घुसकर अभद्रता, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक डिलीवरी बॉय पता पूछने के लिए उनके घर आया था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला मुस्लिम युवक सलीक अली पुत्र अफताब हुसैन भी वहां पहुंच गया और कथित रूप से गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि उसने महिला और उनकी बेटी को धमकाया तथा दरवाजे पर लात मारकर डराने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी कथित रूप से लाठी लेकर महिला की ओर दौड़ पड़ा। मौके पर मौजूद उसकी मां ने बीच-बचाव किया, जिससे मामला बढ़ने से बच गया।

महिला का आरोप है कि आरोपी ने अश्लील हरकतें कीं, दुष्कर्म और गोली मारने की धमकी दी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी उनकी बेटी से छेड़छाड़ कर चुका है और रात के समय घर के बाहर टॉर्च मारकर परिवार को परेशान करता था। पीड़िता ने पुलिस को एक वीडियो भी सौंपा है, जिसमें आरोपी कथित रूप से हाथ में लाठी लेकर धमकाते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस ने वीडियो को जांच में शामिल कर लिया है। गुरुवार को दोनों पक्ष ट्रांसपोर्ट नगर चौकी पहुंचे। पूछताछ के दौरान आरोपी कथित रूप से चौकी से भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। इस दौरान सड़क पर कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति भी बनी।

सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है और कानून व्यवस्था भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

WhatsApp Group Join Now