हल्द्वानी - दिवाली की रोशनी से पहले 14 दिन होगी परेशानी, इन इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी ठप, शेड्यूल हुआ जारी
हल्द्वानी – दीपावली की जगमगाहट से पहले हल्द्वानी के लोगों को बिजली की परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने शहर में लाइन मरम्मत, पेड़ों की लॉपिंग-चॉपिंग और त्योहारी सीजन की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए 14 दिनों का बिजली शटडाउन शेड्यूल जारी किया है।
इस दौरान 24 सितंबर से 13 अक्टूबर तक कई क्षेत्रों में सुबह से शाम तक बिजली गुल रहेगी। विद्युत वितरण खंड (शहर डिविजन) के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार के अनुसार, सभी प्रभावित क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।
⚡ शटडाउन का शेड्यूल – कब कहां रहेगी बिजली बंद -
🗓 24 और 25 सितंबर – रानीबाग, गौलापार
🗓 29 सितंबर – कालाढूंगी रोड चौराहा
🗓 30 सितंबर – 13 बीघा बिजलीघर क्षेत्र
🗓 3 अक्टूबर – नैनीताल रोड, सुभाषनगर, मुखानी, रानीबाग, दानीबंगर
🗓 6 अक्टूबर – स्टेशन रोड, नवाबी रोड, आवास विकास, कालीचौड़
🗓 7 अक्टूबर – गांधीनगर, हाइडिल गेट, शीशमहल
🗓 8 अक्टूबर – बरेली रोड, नई बस्ती, गायत्रीनगर
🗓 9 अक्टूबर – रामपुर रोड, उजालानगर, राजपुरा, काल टैक्स
🗓 10 अक्टूबर – आजादनगर, धान मिल
🗓 11 अक्टूबर – बाजार क्षेत्र, मंडी
🗓 13 अक्टूबर – तिकोनिया व आस-पास के क्षेत्र
पिटकुल के सब स्टेशन में भी होगा मेंटेनेंस -
पिटकुल (PITCUL) द्वारा 220 केवी कमलुवागांजा सब स्टेशन से जुड़े काठगोदाम और कमलुवागांजा बिजलीघरों में अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। इस कारण निम्नलिखित तिथियों पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी 27 सितंबर, 4 अक्टूबर इन दोनों दिन लगभग 7 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। यह जानकारी पिटकुल के ईई पंकज आर्य ने दी।
शहरवासियों को सलाह दी गई है कि वे इन दिनों अपने जरूरी कार्यों की योजना पहले से बना लें, और बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए बैकअप व्यवस्था रखें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। साथ ही, त्योहारों के करीब यह कार्य सुरक्षा और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
