हल्द्वानी - UGC बिल के खिलाफ स्वर्ण शक्ति संगठन का ऐलान, 21 फरवरी को रामलीला मैदान से यहां तक होगा विशाल आंदोलन

 | 
हल्द्वानी - UGC बिल के खिलाफ स्वर्ण शक्ति संगठन का ऐलान, 21 फरवरी को यहां होगा विशाल आंदोलन

हल्द्वानी - यूजीसी बिल को लेकर शहर में एक बार फिर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। स्वर्ण शक्ति संगठन ने बिल के विरोध में बड़ा आंदोलन करने की घोषणा की है। संगठन के संयोजक प्रकाश हरबोला ने प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार से यूजीसी बिल को तत्काल वापस लेने की मांग की। हरबोला ने कहा कि प्रस्तावित बिल स्वर्ण समाज के हितों के खिलाफ है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बिना व्यापक चर्चा के ऐसे निर्णय ले रही है, जिससे समाज के एक बड़े वर्ग में असंतोष है।

उन्होंने बताया कि 21 फरवरी को शहर में “स्वर्णों की पुकार, मत करो अत्याचार” नारे के साथ विशाल आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन के तहत हजारों लोग रामलीला ग्राउंड से रैली निकालेंगे और जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजेंगे। प्रेस वार्ता में संगठन ने दावा किया कि आंदोलन को विभिन्न सामाजिक और व्यावसायिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है। इनमें व्यापार मंडल, सामाजिक संगठन, पूर्व सैनिक, ओल्ड पेंशनर्स, पंजाबी सभा, अग्रवाल सभा और छात्रसंघ के प्रतिनिधि शामिल हैं।

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर विचार नहीं किया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रकाश हरबोला ने कहा कि यह संघर्ष समाज के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए है, जिसे शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से आंदोलन में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की।

WhatsApp Group Join Now