हल्द्वानी - बेजुवान और घायल जानवरों के मिलकर जख्म भरेंगी यह दो संस्थायें, साथ काम करने का किया वादा 

 | 
हल्द्वानी - बेजुवान और घायल जानवरों के मिलकर जख्म भरेंगी यह दो संस्थायें, साथ काम करने का किया वादा 

हल्द्वानी - इंसानों के जीवन को बचाने के लिए कई समाजसेवी और संस्थायें आगे आती हैं, लेकिन बहुत कम ऐसे लोग होते हैं जो पशु प्रेमी होते हैं और घायल जानवरों की मदद करते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इंसानियत के नाते मनुष्य से लेकर जानवरों को एक ही नजर से देखते हैं और हर समय इन बेजुबान जानवरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। कई बार जानवरों की सड़क दुर्घटना में घायल होने पर उचित इलाज ना मिल पाने पर मौत तक हो जाती है। हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में स्ट्रीट डॉग्स वैक्सीनेशन कार्यक्रम में मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने शिरकत की, उन्होंने बेसहारा व आवारा कुत्तों के लिए कैंप की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन शहर में होते रहने चाहिए इससे आवारा और बेसहारा जानवरों को सहारा मिल जाता है जो बेहद ही सराहनीय क़दम है, उन्होंने बताया की हल्द्वानी में 8000 से अधिक कुत्तों का वैक्सीनेशन किया जा चूका है। वहीं विशिष्ठ अतिथि संकेत बागला ने कहा कि इस कैंप के माध्यम से समाज कों एक बेहतर समाज के निर्माण का सन्देश दिया गया है जो काबिले तारीफ है। 


हल्द्वानी में बेसहारा जानवरों की सेवा और घायल पशुओं के लिए इलाज के लिए आश्रय संस्था (Ashraya NGO Haldwani) और हल्द्वानी राउंड टेबल (Haldwani Round Table) दोनों अब साथ - साथ मिलकर काम करेंगे, बेसहारा व बेज़ुबान जानवरों के कल्याण हेतु टीकाकरण व रेडियम कॉलर बाँटने के उद्देश्य से आश्रय हल्द्वानी से राउंड टेबल -348 सहयोग करते हुए हाथ मिलाया है, जिसके तहत बुधवार को पंचायत घर स्थित आश्रय शेल्टर होम में एक कैंप आयोजित किया गया, जिसमें बेसहारा कुत्तों का बीमारी से बचनें के लिए एक इंजेक्शन के अंदर 06 टीकों की शक्ति वाला इंजेक्शन लगाया गया, इसके अलावा कीड़ो से बचाने की दवा तथा खाने की सामग्री के साथ सड़क पर अंधेरा होने के कारण घायल होने वाले आवारा कुत्तों के लिए रेडियम युक्त कॉलर भी वितरित किये गये। हल्द्वानी राउंड टेबल के फाउंडर अतीव अग्रवाल ने बताया की वह बेजुवान जानवरों का पूरी तरह से ख्याल रखने के लिए अब आश्रय संस्था के साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने बताया की वह जानवरों को डी वार्मिंग दवा, वैक्सीन, और खाना मुहैया करवाते रहते हैं। 


हल्द्वानी पंचायत घर क्षेत्र निवासी निकिता सुयाल ने अपनी जिंदगी पशुओं के नाम कर दी है। निकिता आश्रय एनजीओ की फाउंडर हैं और हल्द्वानी में एनजीओ चलाकर क्षेत्र के बेसहारा जानवरों की देखभाल कर रही हैं। जिस वक्त अधिकतर युवा अपना करियर बनाने में मस्त रहते हैं, उस उम्र में निकिता ने पढ़ाई छोड़ गाय, स्ट्रीट डॉग्स और अन्य पशुओं की सेवा करने का फ़ैसला किया। निकिता बताती हैं कि 4 साल पहले इसकी शुरुआत की थी, पहले तो वह छोटे जानवरों की देखभाल करती थी लेकिन जब उन्हें लगा कि बड़े जानवरों को भी देखभाल की जरूरत पड़ती है तो उन्होंने अपने घर के समीप एक शेल्टर होम का निर्माण कराया। जहां वो बड़े जानवरों का इलाज करती हैं। वह पशुओं की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। उनकी मां ने उन्हें इस दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया है तो वही पूरा परिवार भी उनकी ऊर्जा को बढ़ाने का काम कर रहा हैं। अब वह हल्द्वानी राउंड टेबल के साथ मिलकर यह काम करेंगीं। इस अवसर पर उत्सव साहनी, कृष्णा गोयल, सौरव शाह , सनी आनंद, अर्पित अग्रवाल, वत्सल गर्ग, यश जैन, शिवाय बंसल, शोभित, प्रतीक, चिराग भी मौजूद थे।
 

WhatsApp Group Join Now