हल्द्वानी - देश भर में शोभित जोशी ने लहराया परचम, IFS में हासिल की 6th रैंक

 | 

हल्द्वानी - संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय वन सेवा परीक्षा, 2022 का (UPSC IFS 2022 final Result Out)  अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। 

हल्द्वानी के होनहार भी कुछ समय से देश की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में बाजी मार रहे हैं। इससे पहले IAS परीक्षा में भी हल्द्वानी की पांच लड़कियों ने बाजी मारी थी।अब (IFS 2022) की परीक्षा में हल्द्वानी निवासी शोभित जोशी (Shobhit Joshi IFS Haldwani) ने परचम लहराया है, शोभित ने भारतीय वन सेवा परीक्षा, (2022 IFS) में ऑल इण्डिया 6th रैंक के साथ चयनित हुआ है। जिसके बाद उनके घर में खुशी का माहौल है।पीलीकोठी दुर्गापाल कॉलोनी निवासी शोभित जोशी ने संघ लोक सेवा आयोग की भारतीय वन सेवा परीक्षा में छठी रैंक पाई है। इससे पहले अखिल भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में भी वह कुछ अंकों से रह गया था। 

शोभित के पिता मनोहर जोशी राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि उनका मूल निवास सोमेश्वर का क्वैराली गांव (Shobhit Joshi IFS Someshwar) है। हल्द्वानी में 40 साल से रहे हैं। शोभित के पिता ने बताया कि वह वर्तमान में काेयंबटूर में सहायक वन संरक्षक, स्टेट फॉरेस्ट सर्विस उत्तराखंड प्रशिक्षु सीधी भर्ती के लिए प्रशिक्षण ले रहा है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है।


परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से विभिन्न श्रेणियों में नियुक्ति के लिए कुल 147 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
News Hub