हल्द्वानी - 33 वार्डों में स्मार्ट मीटर लगाने का प्रस्ताव, 180 करोड़ का प्रोजेक्ट विश्व बैंक परियोजना में चयनित
हल्द्वानी - पेयजल निगम ने शहर के 33 पुराने वार्डों में पानी के स्मार्ट मीटर लगाने के लिए 180 करोड़ रुपए का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा है। यह प्रस्ताव विश्व बैंक परियोजना में चयनित हो गया है। परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
पेयजल निगम की ओर से शहर में 154 करोड़ की लागत से फिल्टर प्लांट बनाए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर निगम के पुराने वार्डों में पानी के स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी की जा रही है। साथ ही अमृत योजना में छूट गई 150 किलोमीटर पेयजल लाइनों को भी बिछाया जाएगा।
पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता एके कटारिया ने बताया कि नए वार्डों में जिस तरह यूयूएसडीए काम कर रही है, उसी तर्ज पर पुराने वार्डों में भी पेयजल निगम काम करेगा। वर्तमान में तल्ली हल्द्वानी, गौजाजाली और कुसुमखेड़ा में पानी के स्मार्ट मीटर लगाकर बिल वसूला जा रहा है। इस पहल से पेयजल वितरण में पारदर्शिता बढ़ने और बिल वसूली में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
