हल्द्वानी - पुलिस के Operation Crackdown में 12 बोर बंदूक और जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

 | 
हल्द्वानी - पुलिस के Operation Crackdown में 12 बोर बंदूक और जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

हल्द्वानी - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद को अपराध मुक्त बनाने एवं अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए चलाए गए Operation Crackdown के तहत पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को 12 बोर बंदूक और तीन जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल और पुलिस उपाधीक्षक अमित सैनी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय सिंह मेहता की टीम ने टनकपुर रोड स्थित एक होटल में संदिग्ध जांच के दौरान दो दिन से रह रहे पंकज सिंह बिष्ट, पुत्र शंकर सिंह बिष्ट निवासी मोल्टा, थाना जोशीमठ, जिला चमोली को गिरफ्तार किया। अभियुक्त से बरामद असलाह के स्रोत की पूछताछ और जांच जारी है।

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने जनता से अपील की है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने आसपास हो रही संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क रहें। किसी अपरिचित व्यक्ति या असामान्य गतिविधि का पता चलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। उनकी एक सूचना अपराध रोकने में अहम साबित हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now