हल्द्वानी - NEET-2026 में शहर की हिमानी ने हासिल की शानदार सफलता, बेटी की सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल 

 | 
हल्द्वानी - NEET-2026 में शहर की हिमानी ने हासिल की शानदार सफलता, बेटी की सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल 

हल्द्वानी - ग्राम हिम्मतपुर तल्ला की होनहार छात्रा हिमानी पलड़िया ने NEET-2026 परीक्षा में 570 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 23,111 हासिल करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हिमानी, संतोष पलड़िया एवं राजकीय इंटर कॉलेज बरहेनी में कार्यरत शिक्षक लीलाधर पलड़िया की पुत्री हैं। उनके परिवार में शिक्षा और सेवा का विशेष वातावरण है। उनकी बड़ी बहन सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के पद पर कार्यरत हैं, जबकि छोटा भाई वर्तमान में अध्ययनरत है।

 

अपनी सफलता पर हिमानी ने इसका श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के निरंतर सहयोग व मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य एक कुशल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करना है। हिमानी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर परिवार, शिक्षकों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

WhatsApp Group Join Now