हल्द्वानी - नगर निगम ने यहां इतने बड़े नजूल भू खंड को लिया कब्जे में, अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई
| Jan 5, 2026, 14:29 IST
हल्द्वानी - नगर निगम हल्द्वानी ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए काठगोदाम क्षेत्र की नई बस्ती में स्थित खाली पड़ी नजूल भूमि को अपने कब्जे में ले लिया। निगम अधिकारियों के अनुसार उक्त भूमि का क्षेत्रफल लगभग तीन हजार वर्ग फीट है।
नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं और भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर निगम के अधीन कर लिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कानून-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नगर क्षेत्र में सरकारी और नजूल भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि का संरक्षण करना निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है।
WhatsApp
Group
Join Now
