हल्द्वानी - नगर निगम ने इंद्रानगर में सामुदायिक भवन को अवैध कब्जे से कराया मुक्त, नगर आयुक्त की सख्त चेतावनी 

 | 

हल्द्वानी - नगर निगम की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदिरा नगर छोटी लाइन स्थित सामुदायिक भवन को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया। यह कार्रवाई नगर निगम द्वारा अवैध कब्जों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान का हिस्सा है। इस दौरान नगर आयुक्त ऋचा सिंह, तहसीलदार सचिन कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे, जिन्होंने कार्यवाही की निगरानी की।

 

नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने कहा कि यह कार्रवाई नगर निगम द्वारा शहर के हर क्षेत्र में अवैध कब्जों के खिलाफ चलाए गए अभियान का हिस्सा है। उन्होंने आगे कहा कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को यह संदेश देना है कि किसी भी सार्वजनिक संपत्ति पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसी कार्रवाइयां भविष्य में भी जारी रहेंगी ताकि शहर की सार्वजनिक संपत्तियों को अवैध कब्जों से मुक्त रखा जा सके।

 

इस कार्रवाई के माध्यम से नगर निगम ने एक स्पष्ट संदेश दिया है कि वह सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा और उन्हें अवैध कब्जों से मुक्त रखने के प्रति गंभीर है। यह कदम नागरिकों के हित में उठाया गया है ताकि शहर के विकास और सुविधाओं को बढ़ावा दिया जा सके।

WhatsApp Group Join Now