हल्द्वानी - 24 अगस्त को आएगा नगर निगम का बजट, जानिए कितने करोड़ का पेश होगा आपके शहर का बजट

 | 

Haldwani Nagar Nigam Budget 2023 -24 - आगामी माह नवम्बर 2023 में नगर निकाय के चुनाव प्रस्तावित हैं, चुनाव से ठीक पहले नगर निगम अपना अंतिम बजट सदन में पेश करेगा। नगर निगम सात महीने तक बिना बजट पास कराए खर्च करता रहा। बोर्ड चुनाव से पहले नगर निगम का अंतिम बजट पेश होगा। निगम की बोर्ड बैठक 24 अगस्त को 11 बजे से नगर निगम के सभागार में आयोजित होगी। बैठक में 11 प्रस्ताव रखे जाएंगे।


नगर निगम की पिछली बोर्ड बैठक 22 नवंबर 2022 को हुई थी। तब से नगर निगम की बोर्ड बैठक नहीं हुई। बजट खर्च करने से पूर्व मार्च या अप्रैल में बोर्ड बैठक होनी चाहिए थी लेकिन इस दौरान भी बोर्ड बैठक नहीं हुई। नौ महीने बाद 24 अगस्त को 11 बजे से नगर निगम सभागार में बोर्ड बैठक होगी। निकाय चुनाव नवंबर में होने हैं। ऐसे में इस बोर्ड बैठक को अंतिम माना जा रहा है। इस बोर्ड का यह अंतिम बजट भी होगा। चुनाव से ठीक पहले होने वाली बोर्ड बैठक हंगामेदार होने के आसार हैं। सभी पार्षद अपने-अपने वार्ड में अधिक से अधिक काम करना चाहते हैं। नगर निगम Haldwani Municipal Corporation इस बार 1.78 करोड़ लाभ का बजट पेश करेगा। नगर निगम ने बजट में 1.36 अरब की आय, एक अप्रैल 2023 का प्रारंभिक अवशेष 41.97 करोड़ और 2023-24 का व्यय 1.58 अरब बताया है।

WhatsApp Group Join Now