हल्द्वानी - विधायक सुमित हृदयेश ने ट्रांसपोर्ट व्यापारियों से की मुलाकात, इन चुनौतियों पर हुई विस्तार से चर्चा 

 | 
हल्द्वानी - विधायक सुमित हृदयेश ने ट्रांसपोर्ट व्यापारियों से की मुलाकात, इन चुनौतियों पर हुई विस्तार से चर्चा 

हल्द्वानी - विधायक सुमित हृदयेश ने गुरुवार को ट्रांसपोर्ट नगर, हल्द्वानी पहुंचकर ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सबरवाल के कार्यालय में क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट व्यापारियों के साथ संवाद किया।

बैठक में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। व्यापारियों ने वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, संचालन में आ रही कठिनाइयों, बुनियादी सुविधाओं की कमी तथा ट्रांसपोर्ट नगर में लंबे समय से बनी गंभीर ड्रेनेज समस्या को विधायक के समक्ष प्रमुखता से रखा। व्यापारियों का कहना था कि जलभराव और अव्यवस्थित नालियों के कारण आवागमन बाधित होता है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है।

विधायक सुमित हृदयेश ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत की और ड्रेनेज सहित अन्य समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्थायी समाधान की दिशा में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि ट्रांसपोर्ट व्यवसाय क्षेत्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इससे बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनहित और व्यापार हित से जुड़े सभी मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनके साथ सहयोग एवं समर्थन देना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।

इस अवसर पर खीमानंद शर्मा, इंदर भुटियानी, मंसूर खान, पंकज वोहरा, नफीस अहमद, चंद्रशेखर पांडेय, चंद्रशेखर भट्ट, शंकर भुटियानी, इमरान, संदीप महेश्वरी, लक्ष्मण नेगी, हरपाल सेठी, दया शर्मा सहित अनेक ट्रांसपोर्ट व्यापारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now