हल्द्वानी - अपने पति को छोड़कर महिला बेटी व युवती संग लापता, पंजाब में मिली लोकेशन, दौड़ी पुलिस 

 | 
हल्द्वानी - अपने पति को छोड़कर महिला बेटी व युवती संग लापता, पंजाब में मिली लोकेशन, दौड़ी पुलिस

हल्द्वानी - मुखानी थाना क्षेत्र से एक महिला अपने पति को छोड़कर आठ साल की बेटी और एक 20 वर्षीय युवती के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। पुलिस को महिला की लोकेशन पंजाब में मिलने की जानकारी सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीमें तलाश में जुटी हुई हैं।

महिला के पति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 28 वर्षीय पत्नी 24 जनवरी को अपनी बेटी के साथ बिना किसी को बताए घर से चली गई थी। काफी खोजबीन के बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

इधर, इसी मामले से जुड़ी एक 20 वर्षीय युवती के पिता ने भी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी 24 जनवरी को रोज की तरह ऑफिस जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।

पुलिस के अनुसार महिला और युवती पहले से एक-दूसरे को जानती थीं। प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि महिला की लोकेशन पंजाब में ट्रेस हुई है और तीनों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।

WhatsApp Group Join Now