हल्द्वानी - जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने किए 3 एसडीएम के तबादले, जानिए किसे कहां मिली तैनाती 

 | 
हल्द्वानी - जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने किए 3 एसडीएम के तबादले, जानिए किसे कहां मिली तैनाती Lalit Mohan Rayal DM Nainital

हल्द्वानी - नैनीताल जिले में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने तीन एसडीएम स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार श्री कैंची धाम में तैनात उप जिलाधिकारी एवं परगनाधिकारी मोनिका का तबादला हल्द्वानी किया गया है।

वहीं धारी में तैनात उप जिलाधिकारी एवं परगनाधिकारी अनुराग आर्या को धारी के साथ-साथ श्री कैंची धाम परगने का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी दिव्यांशु मीणा को अपर उप जिलाधिकारी (न्यायिक कार्य) को छोड़  कैंची धाम परगने के समस्त प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है।

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने नवीन तैनाती स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करें।


 

WhatsApp Group Join Now