हल्द्वानी - दुःखद, व्यापारी दंपत्ति ने की आत्महत्या, अलग-अलग कमरों में लटके मिले शव, इस वजह से थे परेशान

 | 
हल्द्वानी - दुःखद, व्यापारी दंपत्ति ने की आत्महत्या, अलग-अलग कमरों में लटके मिले शव, इस वजह से थे परेशान

लालकुआं - हल्दूचौड़ क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां स्थानीय प्रतिष्ठित व्यवसाय दुमका ट्रेडर्स के स्वामी रमेश दुमका (65) और उनकी पत्नी कमला दुमका (50) मृत अवस्था में मिले। बुधवार सुबह जब परिवार के अन्य सदस्य घर के प्रथम तल पर पहुंचे, तो दंपत्ति के शव अलग-अलग कमरों में पंखे से लटके मिले। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतारकर घटनास्थल की जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रमेश दुमका लंबे समय से आर्थिक तंगी और कर्ज के कारण मानसिक तनाव में थे। आशंका है कि इसी चिंता में दंपत्ति ने यह चरम कदम उठाया। हालांकि, पुलिस को अभी तक किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है तथा आर्थिक लेनदेन और पारिवारिक स्थिति सहित सभी पहलुओं की पड़ताल की जाएगी। दंपत्ति की अचानक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है और स्थानीय व्यापारियों ने इसे बेहद दुखद बताया है।

WhatsApp Group Join Now