हल्द्वानी - बीबीए की छात्रा और डांस टीचर इशिका ने फंदे से लटककर कर ली आत्महत्या, इस वजह से थीं परेशान

 | 
हल्द्वानी - बीबीए की छात्रा और डांस टीचर इशिका ने फंदे से लटककर कर ली आत्महत्या, इस वजह से थीं परेशान Suicide News

हल्द्वानी - शहर के मुखानी थाना क्षेत्र के छड़ायल नयाबाद में रहने वाली 22 वर्षीय बीबीए छात्रा और डांस टीचर इशिका कोटिया ने मंगलवार देर शाम अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। लंबे समय से अल्सर की बीमारी से जूझ रहीं इशिका का इलाज दिल्ली में चल रहा था। इशिका लंबे समय से अल्सर बीमारी से जूझ रही थी। दिल्ली में उसका इलाज चल रहा था।

पुलिस के अनुसार खटीमा निवासी राकेश कोटिया की बेटी इशिका कोटिया छड़ायल नयाबाद में अपने नाना-नानी के साथ रहकर बीबीए की पढ़ाई कर रही थी। शहर के निजी स्कूल में वा डांस टीचर थीं। घर पर भी बच्चों को डांस सिखाती थी। मंगलवार की शाम उसने बच्चों को घर पर डांस का ट्यूशन दिया। इस दौरान नाना-नानी किसी काम से बाजार चले गए। घर पहुंचे तो अंदर कमरे में इशिका का शव फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए।

परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए लेकिन वहां पहुंचने से पहले उसकी मौत हो चुकी थी। मामा सतीश भट्ट के साथ ही अन्य लोग घर पहुंचे। मुखानी एसओ दिनेश जोशी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। प्रथमदृष्टया जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। 

WhatsApp Group Join Now