हल्द्वानी - सुबह - सुबह यहां दर्दनाक सड़क हादसा, जीजा- साले की चली गई जान, परिवारों में मचा कोहराम 

 | 
हल्द्वानी - सुबह - सुबह यहां दर्दनाक सड़क हादसा, जीजा- साले की चली गई जान, परिवारों में मचा कोहराम 

हल्द्वानी - उत्तराखंड में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच शुक्रवार तड़के हल्द्वानी-बाजपुर मार्ग पर एक और दर्दनाक हादसा सामने आया। गड़प्पू क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग और दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक दोनों का आपस में रिश्ता जीजा-साले का बताया गया है।

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद से नैनीताल जा रही टाटा टियागो कार (UP 14 GN 4349) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सुबह करीब 7:30 बजे गड़प्पू चौकी से कांस्टेबल मिथुन कुमार ने दुर्घटना की सूचना दी। दुर्घटना स्थल से सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से निजी वाहन द्वारा बाजपुर अस्पताल पहुंचाया गया। दो गंभीर घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी कालाढूंगी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से मार्ग पर सतर्क रहने और सावधानी बरतने की अपील की है।

WhatsApp Group Join Now