भीषण सड़क हादसे में हल्द्वानी के चार युवकों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

 | 
 भीषण सड़क हादसे में हल्द्वानी के चार युवकों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल Accident News

हल्द्वानी - लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रामपुर की ओर से आ रही कार और ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में हल्द्वानी के चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।


मूंढापांडे क्षेत्र के मनकरा मोड़ के पास तेज रफ्तार कार सीधे ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें तुरंत मूंढापांडे सीएचसी पहुंचाया।


डॉक्टरों ने कार सवार पांच युवकों में से चार को मृत घोषित किया। मृतकों में दयाल रावत, अनिल नेगी (38), सुंदर सैनी (42) और भुवन भंडारी (37) शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल चालक यशदीप पांडे निवासी हल्द्वानी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now