हल्द्वानी - सीएम चेहरे पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, बताया सामूहिक जिम्मेदारी के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी कांग्रेस
 

 | 
हल्द्वानी - सीएम चेहरे पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, बताया सामूहिक जिम्मेदारी के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी कांग्रेस

हल्द्वानी - पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा को लेकर बड़ा बयान दिया है। नैनीताल रोड स्थित एक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी में उनसे भी खूबसूरत कई लोग हैं। मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर अंतिम निर्णय पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ही लेंगे।

हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस की कमान गणेश गोदियाल के हाथों में है, जबकि यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके अलावा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने कई कमेटियों का गठन भी किया है। कांग्रेस सामूहिक जिम्मेदारी की रणनीति के तहत चुनाव मैदान में उतरेगी।

उन्होंने कहा कि न्याय यात्रा को जनता का अच्छा समर्थन और उत्साह मिला था। अब जल्द ही बैठक अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं और स्थानीय मुद्दों पर संवाद करेंगे।

प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए रावत ने कहा कि उत्तराखंड में बदलाव की मांग है। उन्होंने भाजपा के 65 पार के नारे पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस भाजपा की तरह 65 पार का दावा नहीं करेगी, क्योंकि यह किसी भी हाल में संभव नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि कांग्रेस 45 पार जरूर रहेगी।

WhatsApp Group Join Now