भीमताल- ओखलकांडा के पतलोट में पहली बार लगेगा रोजगार मेला, ब्लॉक प्रमुख रूवाली ने युवाओं से लाभ उठाने की करी अपील

 | 
भीमताल- ओखलकांडा के पतलोट में पहली बार लगेगा रोजगार मेला, ब्लॉक प्रमुख रूवाली ने युवाओं से लाभ उठाने की करी अपील

भीमताल - ओखलकांडा ब्लॉक के दूरस्थ क्षेत्र पतलोट में पहली बार रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। 17 मार्च 2026 को होने वाले इस मेले में क्षेत्र के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। जिला सेवायोजन कार्यालय नैनीताल की ओर से आयोजित इस एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन लोनि.वि. डाक बंगला पतलोट में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। मेले में निजी कंपनी Quess Corp Ltd. द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा।

 

जानकारी के अनुसार करीब 1000 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया होगी। चयनित अभ्यर्थियों को रुद्रपुर और पंतनगर स्थित औद्योगिक इकाइयों में कार्य करने का अवसर मिलेगा। मेले में 12वीं, आईटीआई और स्नातक योग्यता वाले 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियां भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को ₹12,951 से ₹14,401 प्रतिमाह वेतन के साथ कैंटीन, बस सहित अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।

अभ्यर्थियों को अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति, बायोडाटा और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ मेले में पहुंचना होगा। आयोजकों ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में पहली बार इस तरह का रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।

ब्लॉक प्रमुख ओखलकांडा केडी रूवाली ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रोजगार मेले का लाभ उठाने की अपील की है उन्होंने बताया यह पहला मौका है जब उनके क्षेत्र में रोजगार मेला लगाया जा रहा है ।

WhatsApp Group Join Now