हल्द्वानी - नीली बत्ती और भारत सरकार का बोर्ड लगाकर घूम रहा था फर्जी IB अधिकारी, एयरगन के साथ गिरफ्तार

 | 
हल्द्वानी - नीली बत्ती और भारत सरकार का बोर्ड लगाकर घूम रहा था फर्जी IB अधिकारी, एयरगन के साथ गिरफ्तार

हल्द्वानी - नैनीताल पुलिस की सघन चेकिंग के दौरान एक फर्जी आईबी अधिकारी का खुलासा हुआ है। तिकोनिया चौराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक हुंडई कार को रोका, जिस पर लाल-नीली बत्ती और भारत सरकार का बोर्ड लगा हुआ था।

कार चालक ने खुद को आईबी अधिकारी बताते हुए पुलिस को आईडी कार्ड दिखाया, लेकिन पूछताछ के दौरान वह अपने पद और नियुक्ति से जुड़ी जानकारी नहीं दे पाया। शक होने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली तो फर्जी आईबी आईडी कार्ड, इंटेलिजेंस ब्यूरो से जुड़े फर्जी दस्तावेज, पिस्टल जैसी दिखने वाली एयरगन और नीली बत्ती लगी कार बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रौब दिखाने के लिए एयरगन अपने साथ रखता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी फर्जी आईडी और दस्तावेजों के जरिए खुद को आईबी अधिकारी प्रदर्शित कर रहा था।

पुलिस ने आरोपी मो. मोहासिब खान, निवासी रामपुर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है। वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया है और मामले में थाना हल्द्वानी में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now