Election Result 2024 - नैनीताल सीट से भाजपा के अजय भट्ट से कांग्रेस के प्रकाश जोशी इतने लाख वोटों से पिछड़े 

 | 

Election Result 2024 - नैनीताल लोकसभा सीट पर चुनावी रुझान में भाजपा आगे चल रही है। यहां बीजेपी के अजय भट्ट, कांग्रेस उम्मीदवार से 249547 वोटों से आगे चल रहे हैं। अजय भट्ट को अभी तक 575997 वोट जबकि प्रकाश जोशी को 326450 मत मिल सके हैं. 


नैनीताल लोकसभा सीट के लिए मंगलवार को होने वाली मतगणना का भाजपा व कांग्रेस समेत सभी दस प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को बेसब्री से इंतजार है। मंगलवार दोपहर बाद तक इस बात का फैसला हो जाएगा कि नैनीताल ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट में सांसद का ताज किसके सिर पर सजेगा।


नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय सीट के लिए प्रथम चरण में 19 अप्रैल को मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई थी। इस सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट, कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी, बसपा के अख्तर अली, यूकेडी के शिव सिंह समेत दस उम्मीदवार मैदान में थे। मतदाताओं ने किसके भाग्य का उदय किया है, यह आज साफ हो जाएगा।


जनता भारी मतों से जिता रही है चुनावः भट्ट
भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट का कहना है कि पूरे देश में भाजपा के पक्ष में माहौल बना हुआ है। देश का वातावरण मोदीमय है। उन्होंने कहा कि नैनीताल-ऊधमसिंह नगर की जनता उन्हें भारी मतों से चुनाव जितवा रही है। कहा कि प्रदेश की पांचों सीटों पर भाजपा भारी मतों से चुनाव जीत रही है। जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
News Hub