उत्तराखंड - कुमाऊं में सुबह- सुबह भूकंप के झटकों से डोली धरती, यहां था भूकंप का केंद्र, जानिए तीव्रता
| Feb 6, 2026, 11:51 IST
Uttarakhand Earthquake - उत्तराखंड के पर्वतीय जिले बागेश्वर में शुक्रवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। सुबह करीब 7:48 बजे आए भूकंप के बाद एहतियातन लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में स्थित था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई।
राहत की बात यह रही कि भूकंप से कहीं भी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप की तीव्रता कम थी और जिले की किसी भी तहसील या गांव से अब तक किसी प्रकार की क्षति की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
WhatsApp
Group
Join Now
