उत्तराखंड - यहां लगे भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग, रिक्टर स्केल पर इतनी आयी तीव्रता  

 | 
उत्तराखंड - कुमाऊं में सुबह- सुबह भूकंप के झटकों से डोली धरती, यहां था भूकंप का केंद्र, जानिए तीव्रता 

उत्तराखंड - बागेश्वर जिले में रविवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ देर के लिए लोगों में दहशत फैल गई। झटके सुबह करीब 11 बजकर 47 मिनट पर महसूस हुए। जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई। इसका केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में बताया जा रहा है। झटके महसूस होते ही कई लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए।

कोई नुकसान नहीं, स्थिति सामान्य - 
राहत की बात यह है कि भूकंप से अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन ने सभी तहसीलों से स्थिति सामान्य होने की पुष्टि की है।

प्रशासन अलर्ट, अफवाहों से बचने की अपील - 
जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि घबराएं नहीं और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

WhatsApp Group Join Now