हल्द्वानी - धामी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर 21 मार्च को होगा विशाल सम्मेलन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे शामिल

 | 
हल्द्वानी - धामी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर 21 मार्च को होगा विशाल सम्मेलन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे शामिल

हल्द्वानी - उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर कुमाऊं क्षेत्र में एक विशाल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 21 मार्च को हल्द्वानी में होगा, जिसमें देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि धामी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हरिद्वार में केंद्रीय गृह मंत्री की उपस्थिति में हुए सम्मेलन के बाद अब कुमाऊं में भी बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में होने वाले इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है और लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद की जा रही है।


पार्टी में नए लोगों को शामिल करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि नए और पुराने सभी राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं का भाजपा में खुले मन से स्वागत है। हालांकि जहां किसी प्रकार की दिक्कत सामने आती है, वहां संगठन की सदस्यता अभियान समिति विचार कर निर्णय लेगी और उसकी राय के आधार पर ही लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा।

WhatsApp Group Join Now