हल्द्वानी - दि मास्टर्स स्कूल पनियाली में हर्षोल्लास से मनाया दीपोत्सव कार्यक्रम, भगवान राम के अयोध्या आगमन पर दी प्रस्तुति
Oct 29, 2024, 13:21 IST
|

हल्द्वानी - दि मास्टर्स स्कूल पनियाली आज में धूम धाम से दीपावली उत्सव मनाया गया। जिसमें विद्यालयी छात्र छात्राओं ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामचन्द्र के जीवन पर आधारित व उनके अयोध्या आगमन पर सुंदर प्रस्तुति दी। जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रीराम चन्द्र की भूमिका में खुशी जोशी ,तन्मय व सीता की भूमिका में गीताशीं व अराध्या रही.

विद्यालय में अन्तर हाउस दीप सजाओ ,रंगोली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं विभिन्न रंगा रंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी बच्चों और अभिभावकों को दीपावली की अग्रिम की शुभकामनाएं दी गई। विद्यालय के अकादिमक निदेशिका नेहा बिष्ट रैक्वाल प्रबंधक चंदन रैक्वाल, प्रधानाचार्य रमेश महरा व सभी शिक्षकों ने बच्चों के कार्यक्रम की प्रशंसा की।

WhatsApp Group
Join Now