हल्द्वानी - डेमोग्राफी बदलने की साज़िश का खुलासा, फर्जी स्थाई निवास प्रमाण पत्र गिरोह के मास्टरमाइंड फैज़ान सहित तीन गिरफ्तार
हल्द्वानी - बनभूलपुरा में फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनवाने और कथित रूप से डेमोग्राफी चेंज का प्रयास करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस गंभीर मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 14 नवंबर 2025 को तहसीलदार हल्द्वानी कुलदीप पाण्डे की तहरीर पर थाना हाजा में मुकदमा संख्या 259/2025 दर्ज किया गया, जिसमें धारा 316(5), 318(4), 336(3), 338, 61(2) BNS के तहत प्रावधान लगाए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर नैनीताल पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया।
गिरफ्तार आरोपी -
मो. फैजान पुत्र फुरकान, निवासी नई बस्ती, बनभूलपुरा
रईस अहमद पुत्र अब्दुल हमीद, निवासी वार्ड 26 नई बस्ती, आस्ताना मस्जिद के पास, बनभूलपुरा
दिनेश सिंह दासपा पुत्र गोकरण सिंह, निवासी धामीपुरा (मुनस्यारी), वर्तमान में हाईडिल गेट काठगोदाम, विद्युत विभाग में T.G. Second पद पर तैनात
पूछताछ में सामने आए तथ्य -
मो. फैजान – मास्टरमाइंड की भूमिका, फैजान ने स्वीकार किया कि उसने रईस अहमद के नाम से फर्जी स्थाई निवास प्रमाण पत्र तैयार कराया। आरोपी ने अन्य लोगों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर कई फर्जी दस्तावेज़ बनवाने की बात भी मानी।
रईस अहमद – फर्जी दस्तावेज़ बनवाने वाला लाभार्थी
रईस ने यह स्वीकार किया कि उसने गलत दस्तावेज देकर फर्जी स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनवाया और इसी प्रमाण पत्र के आधार पर उसने अपना विवाह प्रमाण पत्र भी बनवा लिया।
दिनेश सिंह दासपा – बिजली विभाग का कर्मचारी शामिल
UPCL तिकोनिया कार्यालय में तैनात दिनेश ने माना कि वह फैजान को 15 वर्ष पुराने बिजली कनेक्शन से जुड़े स्टाम्पयुक्त बिलों और जानकारी की प्रतियां उपलब्ध कराता था। वह प्रति बिल 500 रुपये लेता था। ये दस्तावेज़ फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनाने में उपयोग किए जाते थे।
आरोपियों पर लगे आरोप -
फैजान और रईस अहमद पर धारा 318(4), 316(5), 336(3), 338, 61(2) BNS में अपराध सिद्ध पाए गए। दिनेश सिंह दासपा पर धारा 318(4), 61(2) BNS के तहत साक्ष्य मिले। पुलिस ने बताया कि हिरासत आवश्यक थी ताकि साक्ष्य प्रभावित न हों, आगे अपराध की पुनरावृत्ति रोकी जा सके और मामले की निष्पक्ष व विस्तृत जांच की जा सके। तीनों आरोपियों को जल्द ही अदालत में प्रस्तुत किया जाएगा।
