नैनीताल - रामनगर में कांग्रेस नेता पर हमला, बदमाशों ने कार को घेरकर किया हमला, गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी
रामनगर - यूथ कांग्रेस के पूर्व रामनगर विधानसभा अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गोपाल अधिकारी उर्फ गोपू पर गुरुवार सुबह करीब पांच बजे अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल अवस्था में उन्हें रामनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें काशीपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।
घटना के अनुसार, गोपाल अधिकारी सुबह चार बजे बाइपास पुल की ओर जा रहे थे। तभी ट्रांसपोर्ट नगर के समीप उन्होंने देखा कि उनकी कार को चार अज्ञात व्यक्तियों ने घेर लिया। आरोपियों ने ईंट से हमला किया और मारपीट की। कार के अंदर भी खून के धब्बे पाए गए हैं। वाक्य के दौरान कुछ लोग हमलावरों को आते देखकर वहां से फरार हो गए। घटना के दौरान गोली चलने की भी बात कही जा रही है, हालांकि पुलिस ने गोली चलने के कोई साक्ष्य नहीं मिलने की बात कही है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है और पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
यह घटना रामनगर में राजनीतिक और ट्रांसपोर्ट क्षेत्र से जुड़ी हलचल को और तेज कर दी है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।


