हल्द्वानी - शहर में रंग बिरंगी सिटी बस सेवा होगी शुरू, 06 नए रूटों पर चलेगी स्मार्ट सुविधाओं से लैस बसें, जानिए किराया और रूट

 | 

हल्द्वानी - अब हल्द्वानी शहरवासियों के लिए सफर होगा और भी आसान, सुरक्षित और सुलभ। परिवहन विभाग शहर में "सिटी बस सेवा" जल्दी ही शुरुआत करने जा रहा है, जो छह अलग-अलग रंगों और रूट नंबरों में संचालित की जा रही हैं। ये बसें शहर के प्रमुख चौराहों, कॉलोनियों, बाजारों, स्कूलों और अस्पतालों को जोड़ेंगी, जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी और यातायात पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा।

छह रंग, छह रूट — जानिए कहां से कहां चलेगी आपकी बस - 

रूट संख्या रंग प्रमुख स्थान
रूट 1 🟡 पीला भाखड़ा - कुसुमखेड़ा - रानीबाग
रूट 2 🔴 लाल बस स्टेशन - कुसुमखेड़ा - ट्रांसपोर्ट नगर - बस स्टेशन
रूट 3 🔵 गहरा नीला बस स्टेशन - नरीमन चौराहा - स्टेडियम - ट्रांसपोर्ट नगर - जेल रोड
रूट 4 🟢 हरा बस स्टेशन - मेडिकल कॉलेज - बिड़ला स्कूल - गैस गोदाम - कालाढूंगी चौराहा
रूट 5 🟠 नारंगी बस स्टेशन - दुर्गा सिटी सेंटर - नवाबी रोड - रिलायंस मॉल - भाखड़ा
रूट 6 ⚪ सफेद बस स्टेशन - मुखानी - ऊँचापुल - चौफुला - कमलवागांजा - ब्लॉक चौराहा - कालाढूंगी चौराहा (सर्कुलर रूट)

 

समय - ग्रीष्मकाल में: सुबह 6:30 बजे से रात 8:30 बजे तक, शीतकाल में: सुबह 7:00 बजे से रात 8:30 बजे तक - 

 बस किराया (स्पष्ट स्लैब अनुसार):

दूरी किराया
0–2 किमी ₹9
2–6 किमी ₹12
6–10 किमी ₹18
10–14 किमी ₹25
14–19 किमी ₹30
19–24 किमी ₹35
24–29 किमी ₹40
29 किमी से अधिक ₹45 (अधिकतम)

 

रक्षा और स्मार्ट फीचर्स - 
हर बस में CCTV कैमरे, एक माह की रिकॉर्डिंग सुरक्षा के साथ, शिकायत पेटिका, आपातकालीन संपर्क नंबर, और इलेक्ट्रॉनिक रूट डिस्प्ले, बसों की पहचान के लिए “City Bus” का सर्कुलर लोगो लगाया जाया जायेगा. यह पहल न केवल यातायात की भीड़ को कम करेगी, बल्कि शहरवासियों के लिए सुरक्षित, समयबद्ध और पर्यावरण के अनुकूल यात्रा विकल्प भी सुनिश्चित करेगी।

WhatsApp Group Join Now