हल्द्वानी - कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस मेले में करेंगे शिरकत, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम
हल्द्वानी - जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सूचित किया है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर हल्द्वानी आ रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी 26 नवंबर 2025 (बुधवार) को दोपहर 1:40 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और दोपहर 2:40 बजे एफटीआई हेलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगे।
हेलीपैड से वे सीधे एमबी इंटर कॉलेज, हल्द्वानी, नैनीताल पहुंचेंगे और अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के उपलक्ष्य में आयोजित सहकारिता मेले में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री का वहां पहुंचने का समय 3:00 बजे निर्धारित है। कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री धामी 4:10 बजे एमबी इंटर कॉलेज से एफटीआई हेलीपैड, हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे।
यह भ्रमण हल्द्वानी और नैनीताल में सहकारिता गतिविधियों को बढ़ावा देने और स्थानीय जनता के बीच सरकारी पहलों का अवलोकन करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
