चम्पावत - पूर्णागिरि धाम में दर्शन की व्यवस्था बदली, जानिए अब सुबह पांच बजे से कब तक हो सकेंगे दर्शन 

 | 
चम्पावत - पूर्णागिरि धाम में दर्शन की व्यवस्था बदली, जानिए अब सुबह पांच बजे से कब तक हो सकेंगे दर्शन 

 

चम्पावत - उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां पूर्णागिरि धाम में दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया गया है। मंदिर समिति ने सोमवार से मंदिर के कपाट रात के समय बंद रखने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था के तहत श्रद्धालु अब सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक ही मां के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक मंदिर के कपाट बंद रहेंगे।

यह व्यवस्था आगामी शारदीय नवरात्र से एक दिन पूर्व तक लागू रहेगी। इसके बाद श्रद्धालुओं की संख्या और परिस्थितियों को देखते हुए आगे का निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 27 फरवरी से 15 जून तक चले 109 दिवसीय सरकारी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चौबीसों घंटे दर्शन की व्यवस्था की गई थी। मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं ने मां पूर्णागिरि के दर्शन किए।

 

15 जून को समाप्त हुआ सरकारी मेला - 
मंदिर समिति के अनुसार 15 जून को सरकारी मेला संपन्न हो चुका है। हालांकि श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए 21 जून तक पथ प्रकाश सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं जारी रखी गई थीं। अब 22 जून से इन अस्थायी व्यवस्थाओं को भी हटा लिया जाएगा। गौरतलब है कि सरकारी मेला समाप्त होने के बाद भी पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है। ऐसे में मंदिर समिति ने नियमित व्यवस्था लागू करते हुए दर्शन के समय में बदलाव किया है।

अब श्रद्धालुओं को मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए सुबह पांच बजे से रात आठ बजे के बीच ही मंदिर पहुंचना होगा। रात आठ बजे के बाद मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे।

WhatsApp Group Join Now