हल्द्वानी - भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का हल्द्वानी में स्वागत, कल तक रहेंगे शहर में, इन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत 

 | 
हल्द्वानी - भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का हल्द्वानी में स्वागत, कल तक रहेंगे शहर में, इन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत 

हल्द्वानी - भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को हल्द्वानी पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी के साथ उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनकी अगवानी की। नितिन नवीन उत्तराखंड भाजपा की दो दिवसीय विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए हल्द्वानी पहुंचे हैं।

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेशभर से पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों के साथ राजनीतिक प्रस्ताव और विकसित उत्तराखंड संकल्प प्रस्ताव पर चर्चा की गई। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन की तैयारियों और पार्टी की रणनीति पर भी मंथन किया जा रहा है।

बुधवार शाम पांच बजे नितिन नवीन राज्य पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शाम सात बजे राज्य कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। 10 सितंबर को सुबह 10 बजे वह सेवा संकल्प अभियान की बैठक लेंगे। दोपहर 12 बजे नैनीताल रोड़ हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2:45 बजे रुद्रपुर में पंजाबी गौरव सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे।

नितिन नवीन का उत्तराखंड का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले वह गढ़वाल संवाद कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं। इस दौरे में कुमाऊं क्षेत्र में संगठनात्मक संवाद के साथ विभिन्न सामाजिक वर्गों से संपर्क पर भी जोर दिया जा रहा है। भाजपा नेताओं के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से संगठन को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने में मदद मिलेगी

WhatsApp Group Join Now